अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बीरपुर द्वारा राघोपुर थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बीरपुर द्वारा आज राघोपुर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण तथा विभिन्न आपराधिक कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने थाना दैनिकी, केस डायरी, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति एवं लंबित कांडों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी लंबित कांडों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करते हुए अनुसंधान कार्य में तेजी लाई जाए।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं निष्पक्ष अनुसंधान से ही पीड़ितों को न्याय मिल सकता है और पुलिस-जन संवाद मजबूत होता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने तथा जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर राघोपुर थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *