भागलपुर में 04 जनवरी को होगा “भूमि सुधार जनकल्याण संवाद”, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे नेतृत्व


भागलपुर।
जमीन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर बिहार सरकार द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में “भूमि सुधार जनकल्याण संवाद” का आयोजन 04 जनवरी को भागलपुर में किया जाएगा।

इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की भूमि संबंधी शिकायतों—जैसे दाखिल-खारिज, जमाबंदी, भूमि विवाद, सर्वे, अतिक्रमण, ऑनलाइन भूमि अभिलेख और अन्य राजस्व मामलों—का सीधे सुनवाई कर समाधान करना है। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा स्वयं आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देंगे। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव होगा, उन्हें तुरंत निपटाया जाएगा, जबकि शेष मामलों के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन के अनुसार, भूमि सुधार जनकल्याण संवाद से लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पारदर्शी व्यवस्था के तहत उन्हें न्याय मिलेगा। यह कार्यक्रम सरकार की जनता-केंद्रित प्रशासन और सुशासन की नीति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *