सेवानिवृत्ति समारोह में दी गई भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं को किया गया नमन


पटना।
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार में कार्यरत सहायक निबंधक महानिरीक्षक श्री एम.डी. ज़ैनुद्दीन अंसारी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को विभागीय मुख्यालय में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का वातावरण भावुक और सम्मान से परिपूर्ण रहा।
अपने दीर्घकालीन सेवाकाल के दौरान श्री अंसारी ने विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ किया। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की अधिकारियों एवं सहकर्मियों द्वारा सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्री अंसारी का योगदान विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर विभागीय सचिव श्री अजय यादव, आयुक्त उत्पाद सह निबंधन महानिरीक्षक श्री अंशुल अग्रवाल सहित सचिवालय के वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में श्री अंसारी के प्रशासनिक अनुभव, सकारात्मक सोच एवं टीम भावना को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभाग की ओर से उन्हें स्मृति-चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसी समारोह में विभाग में लंबे समय से कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती सुनीला कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर भी उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अधिकारियों ने उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण विभागीय कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में विभाग द्वारा दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की गई। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *