कैलेंडर वर्ष 2026 के प्रथम दिवस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर शुभकामनाओं का आदान–प्रदान

पटना।
कैलेंडर वर्ष–2026 के प्रथम दिवस के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर नववर्ष के स्वागत को लेकर एक आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण, कार्यकर्तागण, आत्मीय बंधुओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने पहुंचकर उपमुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
नववर्ष के मौके पर लोगों में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल रहा। आगंतुकों ने वर्ष 2026 के लिए अपनी शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं। उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सभी से संवाद करते हुए कहा कि नया वर्ष बिहार और देश के लिए उन्नति, प्रगति और समृद्धि का संदेश लेकर आए। उन्होंने कामना की कि वर्ष 2026 सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए तथा बिहार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करे।
सरकारी आवास पर दिनभर शुभचिंतकों का आगमन जारी रहा। इस अवसर पर सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सौहार्द और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त करने का भाव व्यक्त किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में “नया बिहार” के निर्माण की दिशा में सरकार जनभागीदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।
अंत में उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक मंगलकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि यह वर्ष सभी के लिए फलदायी, शुभ और मंगलमय सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *