नये संकल्प और उत्साह के साथ नववर्ष का स्वागत

जगदीशपुर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगदीशपुर परिसर में नववर्ष का स्वागत हर्षोल्लास, नयी ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने वर्ष भर शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं कर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नया वर्ष नये लक्ष्य और नयी उम्मीदें लेकर आता है। सभी छात्राएँ पूरी लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षिका फूल कुमारी सहित विद्यालय कर्मी राजकिशोर, रिंकू, वृंदा तथा सभी छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक वातावरण देखने को मिला और छात्राओं में नये वर्ष को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि आने वाले वर्ष में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाएगा तथा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *