भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 76 बोतल अवैध शराब जब्त


मालदा/भागलपुर।
मालदा रेल मंडल के अंतर्गत रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अलग–अलग कार्रवाई करते हुए कुल 76 बोतल अवैध शराब जब्त की है।

यह कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री आशीष कुमार कुल्लू के पर्यवेक्षण में की गई।

आरपीएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 जनवरी 2026 को विशेष जांच अभियान एवं नियमित चेकिंग के दौरान आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के जवानों ने प्लेटफार्म संख्या 06 पर एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी। उक्त व्यक्ति के पास एक बैकपैक और ट्रॉली बैग था। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न मात्रा की 54 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

वहीं, 05 जनवरी 2026 को एक अन्य कार्रवाई में आरपीएफ ने प्लेटफार्म संख्या 01 के हावड़ा छोर पर लावारिस हालत में पड़ी 22 बोतल विदेशी शराब बरामद की।
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में कुल 76 बोतल शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹23,430/- आंकी गई है। बरामद शराब एवं पकड़े गए व्यक्ति को आगे की विधिसम्मत कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, भागलपुर को सौंप दिया गया है।

मालदा रेल मंडल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसरों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। रेलवे प्रशासन अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *