ऑपरेशन मुस्कान के तहत समस्तीपुर पुलिस की बड़ी पहल,एसपी ने 116 मोबाइल धारकों को सौंपे जब्त मोबाइल


समस्तीपुर।
समस्तीपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए जब्त किए गए 116 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों के बीच वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के नेतृत्व में किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी अनुसंधान एवं सतत प्रयासों के माध्यम से बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों की विधिसम्मत पहचान एवं सत्यापन के बाद उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा गया।

मोबाइल पाकर धारकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने समस्तीपुर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन मुस्कान आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाना अथवा ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

इस अवसर पर जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी एवं मोबाइल धारक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *