पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दीपक प्रकाश

मुजफ्फरपुर,
मंत्री दीपक प्रकाश, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज मुजफ्फरपुर जिला परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

मंत्री श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है, ताकि विकास की योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण जनता तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर पारदर्शिता बढ़ाने, डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है और जहां कहीं भी कमी पाई जाती है, वहां त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के पदाधिकारीगण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Ministry of Panchayati Raj, Government of India
Deepak Prakash
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Muzaffarpur
#BiharPanchayatiRajDept

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *