हर पंचायत में ई-केवाईसी व फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष कैम्प, अधिक से अधिक किसान उठाएं लाभ : डीएम पटना


पटना, 10 जनवरी 2026।
जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर जिले की सभी 322 पंचायतों में किसानों के ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन (एफआर) के लिए विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 6 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को फार्मर आईडी से जोड़ना तथा उन्हें कृषि योजनाओं का लाभ दिलाना है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि फार्मर आईडी बनवाना प्रत्येक किसान के लिए आवश्यक है, क्योंकि इसके माध्यम से ही विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने-अपने पंचायत स्तर पर आयोजित कैम्प में पहुंचकर शीघ्र ई-केवाईसी एवं एफआर कराएं।

कैम्प की निगरानी के लिए वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार मैदानी निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान किसानों से फीडबैक भी लिया जा रहा है, ताकि व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए कैम्प में किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करें।

किसानों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर: 18001801551
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर: 18003456215

इसके अतिरिक्त किसान किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक अथवा किसान सलाहकार से भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *