किसान मोर्चा के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए कार्यकर्ता, मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं
पटना स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित हुआ पारंपरिक आयोजन

पटना, संवाददाता।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पटना स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा पारंपरिक “दही-चूड़ा भोज” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक सात्विक भोजन का आनंद लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि मकर संक्रांति पर सात्विक भोजन करने की परंपरा रही है। बिहार में विशेष रूप से इस दिन दही-चूड़ा खाने की परंपरा है, जो सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक मानी जाती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए किसान मोर्चा द्वारा इस आयोजन का सफल आयोजन किया गया।

आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। दही-चूड़ा भोज के माध्यम से लोगों को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सभी उपस्थित लोगों ने धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *