वरीय पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण,पुलिस बल के अनुशासन, दक्षता और तैयारियों का लिया जायजा, नए बैरक निर्माण कार्य की समीक्षा

भागलपुर, संवाददाता।
आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा पुलिस केंद्र परिसर में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, दक्षता एवं कार्य के प्रति तत्परता का गहन मूल्यांकन किया और जवानों का मनोबल बढ़ाया।
निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अनुशासन और प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने जवानों को शारीरिक फिटनेस, समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
इसके उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र परिसर में निर्माणाधीन नए बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *