समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री ने बेतिया में किया विकास योजनाओं का शिलान्यास, जीविका दीदियों व ग्रामीणों से किया संवाद


बेतिया,
राज्य में समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से चल रही समृद्धि यात्रा के क्रम में शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बेतिया के ऐतिहासिक रमना मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने जीविका दीदियों, ग्रामीणों और आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास की योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे और हर वर्ग को इसका लाभ मिले। संवाद कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण को बिहार के विकास की रीढ़ बताया।
कार्यक्रम में राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी एवं  विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद  संजय जायसवाल, विधायक  प्रमोद कुमार सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विकास योजनाओं को गति देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
स्थानीय लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और जीविका समूह की महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहीं और मुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर अपनी बात रखने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *