बिदुपुर थाना परिसर में एसपी ने लगाया जनता दरबार, शिकायतों की हुई क्रमवार सुनवाई

हाजीपुर/वैशाली, संवाददाता।
पुलिस अधीक्षक, वैशाली द्वारा आज बिदुपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।

कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी तनाव, साइबर अपराध तथा अन्य स्थानीय स्तर की जनसमस्याओं से जुड़े मामलों की क्रमवार सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे थाना या पुलिस प्रशासन से संपर्क करें।

इस अवसर पर अनु० पु० पदा० सदर-01, अंचल पुलिस निरीक्षक सदर, बिदुपुर थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
जनता दरबार में आए नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *