प्राथमिक विद्यालय गोहारियो में मॉक ड्रिल, बच्चों ने सीखे भूकम्प से बचाव के गुर

प्रखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय गोहारियो में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को भूकम्प से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को भूकम्प से सुरक्षा के मूल मंत्र — “झूको, ढको और पकड़ो” — का अभ्यास कराकर मॉक ड्रिल कराई गई।

मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को भूकम्प तथा भूकम्प जनित दुर्घटनाओं से उत्पन्न आपदाओं से निपटने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्री श्रवण रजक ने भूकम्प के कारणों, प्रभावों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि “जानकारी ही आपदा से निपटने का सबसे प्रभावी साधन है।” उन्होंने बताया कि बच्चों को आपदा के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्ट्रेचर के माध्यम से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इसके अलावा विद्यालय में निपुण लीडर्स की बैठक तथा बैगलेस डे कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक कुमारी हेमलता, मो. राशिद, मो. इमरोज उद्दीन, मो. रमतुल्लाह, कुमारी निशु, आपदा प्रबंधन मंत्री, कई ग्रामीण तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *