दरभंगा में अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जुटी पुलिस

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी
दरभंगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा–2026 को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास नियमित गश्ती, प्रवेश-निकास पर कड़ी निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर तथा परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कदाचार, दलाल सक्रियता या अव्यवस्था फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परीक्षार्थियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वे पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा दे सकें।
पुलिस की सक्रिय भूमिका से परीक्षार्थियों और अभिभावकों में संतोष देखा जा रहा है। आम नागरिकों ने भी परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए दरभंगा पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।
