भागलपुर में अभया ब्रिगेड ने छात्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा पर दिया विशेष प्रशिक्षण

मोक्षदा बालिका इंटर स्कूल व राजकीय बालिका इंटर स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

भागलपुर। आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को महिला सुरक्षा के लिए समर्पित ‘अभया ब्रिगेड’ की टीम द्वारा मोक्षदा बालिका इंटर स्कूल एवं राजकीय बालिका इंटर स्कूल, खरमनचक परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और यौन शोषण जैसे गंभीर विषयों पर जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान अभया ब्रिगेड की टीम ने छात्राओं को यौन शोषण (Sexual Abuse) के विभिन्न स्वरूपों, उससे जुड़े कानूनी पहलुओं तथा उससे बचाव के प्रभावी तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। टीम ने छात्राओं को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस से संपर्क करें।

ब्रिगेड की महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को यह समझाया कि सोशल मीडिया और मोबाइल के उपयोग के दौरान किस प्रकार सतर्क रहना चाहिए, अजनबियों से बातचीत में सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। साथ ही, हेल्पलाइन नंबरों और महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।

विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाते हैं। बड़ी संख्या में छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

Bihar Police द्वारा संचालित यह अभियान महिला सुरक्षा को लेकर समाज में सकारात्मक संदेश देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#भागलपुर_पुलिस #BhagalpurPolice #HainTaiyarHum
#checking #bhagalpur #BiharPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *