मधुबनी में 2669 लीटर शराब का विनष्टीकरण

भैरवस्थान थाना परिसर में सात मामलों की जब्त शराब नष्ट, अधिकारी रहे मौजूद

मधुबनी, प्रतिनिधि।
जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में मधुबनी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2026 को भैरवस्थान थाना क्षेत्र में दर्ज शराब के सात मामलों से संबंधित कुल 2669 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।

यह कार्रवाई भैरवस्थान थाना परिसर में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति में विधिवत प्रक्रिया के तहत संपन्न कराई गई। विनष्टीकरण के दौरान सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया गया तथा पूरी प्रक्रिया की निगरानी अधिकारियों द्वारा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति को सफल बनाने के लिए जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे शराब से दूर रहें और यदि कहीं अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *