औरंगाबाद पुलिस केंद्र में 77वें गणतंत्र दिवस पर एसपी ने किया झंडोत्तोलन, डीएम रहीं मौजूद

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर औरंगाबाद जिले के पुलिस केंद्र में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने औरंगाबाद जिला वासियों एवं पुलिस परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार पुलिस जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए सदैव तत्पर है और जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है।
समारोह में पुलिस पदाधिकारी, जवान, कर्मी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।
