जनता दरबार में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएँ

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा तातारपुर थाना परिसर में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएँ पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के क्रम में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े, साइबर अपराध, यातायात से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों को वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष जांच कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर ही कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपनी समस्याएँ पुलिस के समक्ष रखें, ताकि उनका समाधान शीघ्र किया जा सके।
जनता दरबार के आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जनसुनवाई से उनकी समस्याएँ सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुँच पाती हैं।
