पटना में समर्पण दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया नमन


पटना।
अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रचिंतक, परम श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “समर्पण दिवस” पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पटना के राजेन्द्र नगर पार्क स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Sanjay Saraogi  तथा उपमुख्यमंत्री श्री Vijay Kumar Sinha  की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने “अंत्योदय” के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का विचार दिया, जबकि “एकात्म मानववाद” के जरिए भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास का दर्शन प्रस्तुत किया। उनका चिंतन आज भी प्रासंगिक है और सुशासन व सामाजिक न्याय की दिशा में मार्गदर्शन करता है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार केवल राजनीतिक दर्शन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी ने कहा कि समर्पण दिवस हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों के भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *