भागलपुर: सैनो गांव में पुलिस की छापेमारी, सुनील यादव के घर से देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैनो गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने गांव निवासी सुनील यादव के घर से एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 25 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने सुनील यादव को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैनो गांव निवासी सुनील यादव अपने घर से अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 25 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन मिले।
पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद सामान जब्त कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए भागलपुर के विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Times Bihar News | भागलपुर और बिहार की ताजा खबरें।
