नाथनगर में पुलिस की कार्रवाई, 3 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 3 ग्राम ब्राउन शुगर, 10 लीटर देशी शराब और 9,590 रुपये नकद बरामद किए हैं।
इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने मीडिया को बाइट जारी कर पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नाथनगर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।
स्थान: नाथनगर, भागलपुर।
