258.80 लीटर विदेशी शराब के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार – पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिनांक 20 मई 2025 को भट्टाबाजार टी.ओ.पी. प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दालकोला की ओर से आ रही जय जगदम्बे बस (नं. BR43PA-9425) में कुछ यात्री, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी कर पूर्णिया आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। दल द्वारा पूर्णिया बस स्टैंड पर बस की घेराबंदी कर तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की कुल 258.80 लीटर विदेशी शराब, 6 मोबाइल फोन, ₹12,600 नकद, और पूरी बस जब्त की गई।
मौके से दो महिलाओं सहित कुल सात तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- सरफराज (सा. हारी भिट्टा, थाना दिगलबैंक, किशनगंज)
- सुजीत सिंह (सा. नौलागढ़, थाना भगवानपुर, बेगूसराय)
- गोपाल चौधरी (सा. परमानंदपुर, थाना चेरिया बरियारपुर, बेगूसराय)
- राकेश कुमार (सा. अतरुआ मनसेदपुर, थाना भगवानपुर, बेगूसराय)
- चंद्रकांत कुमार (सा. विक्रमपुर, थाना चेरिया बरियारपुर, बेगूसराय)
- दो महिलाएँ (नाम गोपनीय)
जब्त सामग्री:
- 258.80 लीटर विदेशी शराब
- 6 मोबाइल फोन
- ₹12,600 नकद
- बस (BR43PA-9425)
छापामारी दल में शामिल अधिकारी/कर्मी:
- पु.अ.नि. पुरुषोत्तम कुमार (थानाध्यक्ष, सहायक खजांची थाना)
- पु.अ.नि. राहुल कुमार, उत्तम कुमार (प्रभारी, भट्टाबाजार टी.ओ.पी.)
- पु.अ.नि. ज्योति कुमारी, संगीता देवी (सहायक खजांची थाना)
- स.अ.नि. संतोष राव, राकेश शर्मा
- पीटीसी संतोष कुमार सिंह
- सिपाही: निभाकर कुमार, राकेश कुमार, धनंजय कुमार, फुलेन्द्र कुमार
पूर्णिया पुलिस द्वारा यह कार्रवाई शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
