एस-ड्राइव अभियान के तहत खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर कसी लगाम

बांका, 04 अगस्त।
जिले में अवैध खनन एवं उसके परिवहन पर रोक लगाने को लेकर खनन विभाग द्वारा विशेष अभियान “S-Drive” के तहत सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में खनन निरीक्षक व संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की।
अभियान के दौरान बालू, पत्थर एवं अन्य खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन में लिप्त कई संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। जांच के क्रम में कागजातों की वैधता, चालान, जीपीएस ट्रैकिंग और ई-रसीदों की बारीकी से समीक्षा की गई।
खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले के संवेदनशील खनन क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है ताकि अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध परमिट के खनन या परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित वाहनों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बांका #IllegalMining #MinesAndGeologyDept
Nitish Kumar | Vijay Kumar Sinha
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
