बरियारपुर में 179 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

ललन सिंह व सम्राट चौधरी ने दी सौगात
(बरियारपुर) : बरियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में रविवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने जिले को विकास की कई सौगातें दीं। कुल 3633.61 लाख रुपये की 83 योजनाओं का उद्घाटन तथा 14342.79 लाख रुपये की 244 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और पंचायत स्तर पर आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नई योजनाओं से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा और आधारभूत विकास को नई गति मिलेगी।
