विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, पूर्णिया डीएम ने की कोषांगों की समीक्षा

पूर्णिया
आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभा कक्ष में गठित सभी 24 कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों एवं वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही या शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी चुनाव आयोग की गाइडलाइन का गहन अध्ययन कर उसी के आलोक में कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कोषांग नियमित बैठक कर कार्यों में तेजी लाएं और अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें।

डीएम ने स्वीप कोषांग को शीघ्र ही जिला स्वीप प्लान एवं गतिविधियों का कैलेंडर तैयार कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया। वहीं, कार्मिक कोषांग की समीक्षा में उन्होंने सभी विभागों से कर्मियों का डेटा समय पर उपलब्ध कराने की बात कही।

परिवहन कोषांग की समीक्षा के क्रम में चुनाव कार्य में वाहनों की संख्या, ईंधन आपूर्ति के लिए पेट्रोल पंप की पहचान तथा डिस्पैच सेंटर पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ईवीएम प्रबंधन, प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, आदर्श आचार संहिता, एमसीएमसी, मीडिया एवं सोशल मीडिया समेत सभी कोषांगों की विस्तृत समीक्षा की गई।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की सफलतापूर्वक संचालन के लिए जिले में कुल 24 कोषांग गठित किए गए हैं। बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी नोडल और वरीय पदाधिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *