पूर्णिया में चिराग पासवान ने भरी हुंकार, ‘नव-संकल्प महासभा’ में उमड़ा जनसैलाब


कहा– बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट से ही होगा राज्य का सर्वांगीण विकास

पूर्णिया। संवाददाता

पूर्णिया के ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान में शनिवार को आयोजित “नव-संकल्प महासभा” में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। मैदान में सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और पूरा परिसर देर तक ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के नारों से गूंजता रहा।

सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के विकास का नया अध्याय अब शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प स्पष्ट है—सबसे पहले बिहार, सबसे पहले बिहारी। यही नारा हमारे भविष्य की राजनीति और विकास की दिशा तय करेगा।”

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, किसानों को उचित मूल्य और महिलाओं को सम्मान मिले, यही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों से बिहार की जनता सिर्फ वादे सुनती रही है, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है।

सभा में हजारों की भीड़ जुटी। मंच से लेकर मैदान तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। सभा के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार को नए आयाम पर ले जाने का आह्वान किया।

लोगों ने कहा कि लंबे समय बाद पूर्णिया की धरती पर इतनी बड़ी सभा देखने को मिली है। राजनीतिक हलकों में इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की बड़ी ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *