सभी थानों में हुई रोल कॉल और समीक्षा बैठक

पुलिस कार्यों की बारीकी से की गई समीक्षा
मुंगेर। संवाददाता
जिले के सभी थानों में सोमवार को प्रतिदिन की तरह रोल कॉल और समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में थाने के पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रही। बैठक के दौरान उनके कार्यों की गहन समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में विशेष रूप से आगंतुक पंजी की समीक्षा, महिला हेल्प डेस्क पंजी, कुर्की वारंटों की प्रगति और नियमित पेट्रोलिंग की स्थिति पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मुद्दों और लंबित मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रोल कॉल के दौरान पुलिस कर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन से संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह की नियमित समीक्षा से पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार होगा और आम जनता का भरोसा मजबूत होगा।
