मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर में मदर डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया

मुंगेर।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जमालपुर में आयोजित समारोह के दौरान मदर डेयरी के मुंगेर प्लांट तथा फ्रूट एवं वेजिटेबल प्रोडक्ट प्लांट की आधारशिला रखी। इन दोनों परियोजनाओं से न केवल क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय किसानों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने जेएसए ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ये परियोजनाएँ उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।”
मुख्यमंत्री ने मौके पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया। इसके अलावा उन्होंने विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न विकासात्मक स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभुकों से संवाद स्थापित करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, तथा श्री जॉर्ज कुरियन सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने इस पहल को मुंगेर के औद्योगिक और कृषि विकास के लिए ऐतिहासिक बताया।
#MungerDevelopment #MotherDairy #BiharCM #NitishKumar #BiharNews
