मूर्ति विसर्जन यात्रा को लेकर थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

कटिहार | संवाददाता
दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित मूर्ति विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को कटिहार जिले के शहरी क्षेत्र में थाना थानाध्यक्ष नगर द्वारा मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने एवं विसर्जन यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष गश्ती दल भी सक्रिय रहेगा। प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार को संपन्न करें।
जिला प्रशासन कटिहार / बिहार पुलिस
#BiharPolice #KatiharPolice #HainTaiyaarHum
#DistrictAdministrationKatihar #DigPurnea
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
