जोकीहाट लूट कांड का दो घंटे में उद्भेदन, 50 हजार नकद और हथियार बरामद

अररिया, 12 अक्टूबर।
जोकीहाट थाना क्षेत्र में बीती रात घटित नाज फ्यूल सेंटर लूट कांड का पुलिस ने मात्र दो घंटे में खुलासा कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने लूट की कुल 50,000 रुपये नकदी, दो पिस्टल एवं पाँच जिंदा कारतूस बरामद कर मामले का सफल उद्भेदन किया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात कुछ अज्ञात अपराधियों ने जोकीहाट स्थित नाज फ्यूल सेंटर पर धावा बोलकर कर्मियों को धमकाते हुए नकदी लूट ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही अररिया पुलिस सक्रिय हो गई और जोकीहाट थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाते हुए घटना में शामिल आरोपितों की पहचान की तथा दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उनके निशानदेही पर नकदी व हथियार बरामद किए गए।

अररिया के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने जिस तत्परता और पेशेवर अंदाज़ में कार्य किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने बताया कि लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है और शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

#BiharPolice #ArariaPolice #BiharHomeDept #HaiTaiyaarHum #IPRD_Bihar #SimanchalNews #Hindustan #DainikBhaskar #DainikJagran #PrabhatKhabar #Farbisganj

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *