विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदया ने अमौर थाना का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, पूर्णिया
पूर्णिया।
आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अमौर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, शस्त्रागार, थाना भवन की स्वच्छता व्यवस्था तथा कक्षों की स्थिति का गहन अवलोकन किया।
इस अवसर पर उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर निगरानी तथा चुनाव अवधि में शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करना है। सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि चुनाव के मद्देनज़र सघन वाहन जांच, रात्रि गश्ती, शराबबंदी अभियान तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
उन्होंने बताया कि Bihar Police, Home Department (Govt. of Bihar), District Administration, Purnea, Prohibition, Excise & Registration Department, तथा Economic Offence Unit के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि आम जनता के सहयोग से ही निष्पक्ष चुनाव संभव है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखना है।
#BiharPolice #ElectionDuty #Purnea #HindustanReport
