काली माँ प्रतिमा विसर्जन मुंगेर में शांति व सौहार्द के साथ सम्पन्न

मुंगेर, 22 अक्टूबर 2025 —
काली माँ की प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। जिला पदाधिकारी मुंगेर और पुलिस अधीक्षक मुंगेर ने संयुक्त रूप से विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए आमजन से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की। शहर के विभिन्न घाटों और विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।

प्रशासन के इस समन्वित प्रयास से पूरे जिले में प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

#MungerPolice #BiharPolice #HainTaiyarHum #JanPolice #Dial112 #Munger #Bihar
Bihar Police | Home Department, Govt. of Bihar | District Administration Munger
News18 Bihar | ANI | News24 Bihar & Jharkhand | PTI

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *