राघोपुर में जनशक्ति जनता दल की रैली, तेज प्रताप यादव ने प्रेम कुमार के समर्थन में मांगा वोट

वैशाली: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार प्रेम कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राघोपुर की जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार 9वीं फेल को हटाकर जनशक्ति जनता दल को मौका देगी।
भारी भीड़ की उपस्थिति से उत्साहित तेज प्रताप ने कहा कि महुआ और राघोपुर की जनता उनके परिवार जैसी है और दोनों क्षेत्रों में विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जनशक्ति की लहर बिहार में बदलाव लाएगी।
तेज प्रताप ने राघोपुर के लोगों से अपील की कि 6 नवंबर को ब्लैकबोर्ड चुनाव चिन्ह पर वोट देकर प्रेम कुमार को भारी मतों से जिताएं। उन्होंने वादा किया कि बुनियादी सुविधाओं में सुधार से लेकर समग्र विकास तक, हर जरूरत पर काम किया जाएगा।
नारे और जोश से भरी इस सभा में राघोपुर की जनता ने जनशक्ति जनता दल के प्रति उत्साह और समर्थन जताया।
