“निर्वाचन से पहले प्रशासन सतर्क: पूर्णिया में हेल्पलाइन और सोशल मीडिया निगरानी केंद्र का औचक निरीक्षण”

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत (भा.पु.से.) ने संयुक्त रूप से समाहरणालय स्थित एकीकृत कमान एवं जिला नियंत्रण केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

इस निरीक्षण में उन्होंने जिला हेल्पलाइन-सह-नियंत्रण कक्ष, शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन लाइन, तथा मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति एवं सोशल मीडिया कोषांग की सक्रियता की विस्तृत समीक्षा की। यह सभी इकाइयाँ 24×7 संचालित हो रही हैं, जिनका दूरभाष नंबर है: 06454-241555 / 243000 / 242310

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी शिकायत रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन और शिकायत निवारण की नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चुनावी गतिविधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त किसी भी शिकायत पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।

Chief Electoral Officer, Bihar
Election Commission of India
#SVEEP #ECI #VotersHelpline1950
#BiharElection2025 #PurneaPolice
#PurneaWillVoteOnNovember11 #चलो_करें_मतदान
#कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना #पूर्णिया_का_संकल्प_शतप्रतिशत_मतदान
#पूर्णिया #Bihar #biharelection2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *