“जीविका की महिलाओं ने उठाया वोट जागरूकता का बीड़ा: बेला रिकाबगंज में शपथ, संवाद और रंगोली से दिया संदेश”

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर आज डीपीएम जीविका द्वारा प्रखंड के नगर क्षेत्र के बेला रिकाबगंज पंचायत स्थित बूथ संख्या 30 पर एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ज्योति सीएलएफ के वेलकम ग्राम संगठन की सक्रिय भागीदारी से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शपथ ग्रहण, मतदाता संवाद, रंगोली निर्माण तथा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों और विशेषकर महिला मतदाताओं को मतदान के महत्व एवं जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से बताया गया। जीविका दीदियों ने सभी मतदाताओं से 11 नवंबर 2025 को निर्धारित मतदान दिवस पर अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की अपील की।

इस अवसर पर जागरूकता संदेश के साथ रंगोली और पोस्टर के माध्यम से “मतदान अब बस पाँच दिन दूर” का संदेश दिया गया, जिससे माहौल लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति उत्साह से भर गया।

Chief Electoral Officer, Bihar
Election Commission of India
#SVEEP #ECI #VotersHelpline1950
#BiharElection2025 #PurneaPolice
#PurneaWillVoteOnNovember11 #चलो_करें_मतदान
#कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना #पूर्णिया_का_संकल्प_शतप्रतिशत_मतदान
#पूर्णिया #Bihar #biharelection2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *