मतदान दलों को ईवीएम वितरण का कार्य सम्पन्न

कटिहार।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में आज मतदान दलों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का वितरण कार्य सम्पन्न किया गया।

मतदान दलों को उनके-उनके विधानसभा क्षेत्र एवं मतदान केंद्रों के अनुसार ईवीएम मशीनें सौंपी गईं। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है और प्रत्येक अधिकारी-कर्मी की यह जिम्मेदारी है कि वे अपनी भूमिका पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाएं। वितरण स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

वितरण कार्य के दौरान पुलिस अधीक्षक, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

#लोकतंत्र_का_महात्योहार_कटिहार_है_तैयार
#पहले_मतदान_फिर_जलपान
#लोकतंत्र
#spkatihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *