रौतारा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

मोबाइल और टैब की बरामदगी, आगे की जांच जारी

कटिहार। रौतारा थाना पुलिस ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र में हुई हालिया चोरी के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी का मोबाइल फोन और टैब भी बरामद किया गया है।

थाना पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में हुई चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी मोड से लेकर स्थानीय मुखबिरों की जानकारी के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस ने उनके निशानदेही पर चोरी का मोबाइल फोन और टैब बरामद कर लिया है। पुलिस आगे अन्य सामानों की बरामदगी एवं संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस सफलता से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *