जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कोढ़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

कटिहार।
जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी द्वारा कोढ़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, जनसुनवाई व्यवस्था एवं आम नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने विभिन्न काउंटरों का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व, प्रमाण-पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया, दाखिल-खारिज, भू-अभिलेख अद्यतन सहित अन्य जनहित से जुड़ी सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आईसीडीएस से संबंधित अभिलेखों, आंगनबाड़ी सेवाओं की प्रगति एवं विभागीय समन्वय की भी समीक्षा की। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से जुड़े कार्यों की स्थिति पर भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने और शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

#Katihar #Kodhha
#DMInspection #DistrictAdministration
#GoodGovernance #PublicService
#InformationAndPRDepartment
#ICDSBihar #EnvironmentForestClimateChange

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *