महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर मुंगेर में अभया ब्रिगेड पूरी तरह सक्रिय, स्कूल–कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सतत तैनाती

मुंगेर |
महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुंगेर पुलिस द्वारा गठित अभया ब्रिगेड पूरी तरह तत्पर एवं सक्रिय है। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अभया ब्रिगेड लगातार निगरानी एवं जागरूकता अभियान चला रही है।

महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अभया ब्रिगेड की टीम द्वारा जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान मुंगेर पुलिस के वर्दीधारी एवं सादी वेशभूषा में तैनात पुलिसकर्मी सतत निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभया ब्रिगेड का उद्देश्य केवल अपराधों पर नियंत्रण करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं एवं छात्राओं में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना भी है। ब्रिगेड की टीम छात्राओं और आम महिलाओं से संवाद कर उन्हें डायल 112, महिला हेल्पलाइन एवं अन्य आपात सेवाओं की जानकारी भी दे रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

मुंगेर पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं एवं बच्चियों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

#BiharPolice #MungerPolice #AbhayaBrigade #MahilaSuraksha #HainTaiyarHum #JanPolice
#Dial112 #Bihar #Munger #WomenSafety #ChildSafety #LawAndOrder

Bihar Police | Home Department, Govt. of Bihar | District Administration Munger |
News18 Bihar | ANI | News24 Bihar & Jharkhand | PTI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *