पूर्णिया में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन

पूर्णिया।
माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार, 26 दिसंबर को पूर्णिया के प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी सभागार में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे और अपनी भूमि से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया।

कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव श्री सी.के. अनिल, सचिव श्री गोपाल मीणा, पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त श्री राजेश कुमार, अपर सचिव श्री आजीव वत्सराज, पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री अंसुल कुमार, पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

साथ ही विभाग की उपनिदेशक श्रीमती मोना झा, सहायक निदेशक श्री सुधांशु शेखर, श्री सुमित कुमार आनंद, सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी, आईटी मैनेजर श्री आनंद शंकर तथा अपर समाहर्ता श्री रवि राजेश की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार भूमि सुधार और राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी, सरल एवं जनहितैषी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। भूमि सर्वे, दाखिल–खारिज, सीमांकन एवं डिजिटलीकरण जैसी प्रक्रियाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को वर्षों से चली आ रही भूमि संबंधी समस्याओं से निजात मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनकल्याण संवाद के माध्यम से प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आम जनता से अपील की कि वे सरकारी प्रक्रियाओं की जानकारी लें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभागीय मंचों का अधिक से अधिक उपयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान भूमि सर्वे, भूमि विवाद समाधान, ऑनलाइन सेवाओं एवं राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। जनसंवाद के इस मंच को आम लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से भूमि सुधार एवं राजस्व व्यवस्था को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ी है और समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *