अरवल में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने छात्राओं को किया जागरूक,महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध और नए कानूनों की दी गई जानकारी


अरवल।
आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रिलियंट कोचिंग सेंटर, अरवल एवं श्री वनभट्ट संस्कृत प्राथमिक सह उच्च विद्यालय, सकरीखुर्द में एंटी रोमियो स्क्वॉड (पिंक पेट्रोलिंग)/अभया ब्रिगेड की टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

टीम द्वारा छात्राओं को महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में समझाया गया। साथ ही उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान छात्राओं को थाना स्तर पर बनाए गए महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा सेल, डायल 112 की उपयोगिता तथा नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने से त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, भयमुक्त होकर अपनी समस्याएं साझा करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता अवश्य लें। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *