थावे दुर्गा मंदिर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी महाभोग का आयोजन,डीएम और एसपी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी को भोग अर्पित किया

गोपालगंज, संवाददाता।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ खिचड़ी महाभोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता रानी को विधिवत खिचड़ी महाभोग अर्पित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने मंदिर परिसर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी को महाभोग अर्पित किया। पूजा के उपरांत मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाभोग का वितरण किया गया, जिसे पाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।
श्रद्धालुओं का कहना था कि मकर संक्रांति पर थावे मंदिर में महाभोग ग्रहण करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
