मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मां थावे भवानी के दरबार में की पूजा-अर्चना, मंदिर में चल रही विकास योजनाओं की भी की समीक्षा

गोपालगंज, बिहार। बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत मंगलवार को गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां थावे भवानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और राज्य एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी भी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने मां भगवती के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक कार्यक्रम के बाद मुख्य सचिव ने मंदिर परिसर में चल रही विभिन्न निर्माणाधीन एवं विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति और कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

थावे दुर्गा मंदिर गोपालगंज जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां थावे भवानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर मुख्य सचिव की समीक्षा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्थान: थावे, गोपालगंज, बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *