कटिहार पुलिस केंद्र में 77वें गणतंत्र दिवस पर एसपी शिखर चौधरी ने किया ध्वजारोहण

कटिहार पुलिस केंद्र में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटिहार श्री शिखर चौधरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिलेवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार पुलिस जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए सदैव तत्पर है तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है।

समारोह के दौरान पुलिस बल की अनुशासनबद्ध उपस्थिति, देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की गूंज ने माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *