अज्ञात अपराधियों ने बॉक्सिंग फाइटर अमरेश चौधरी की गोली मारकर हत्या

कटिहार |मनोज कुमार

जिला कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने बॉक्सिंग फाइटर और प्रॉपर्टी डीलर के नाम से पहचाने जाने वाले अमरेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि अपराधियों की पहचान कर शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक अमरेश चौधरी इलाके में एक जाने-माने नाम थे। वह बॉक्सिंग फाइटर के रूप में पहचान रखते थे और पिछले कुछ वर्षों से प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

घटना से परिजनों और परिचितों में कोहराम मच गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर इस हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *