मध्य विद्यालय जगदीशपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, बच्चों की विशेषताओं और अच्छी आदतों को किया गया प्रदर्शित

जगदीशपुर, भागलपुर। नवंबर माह के अंतिम शनिवार को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में “संस्कार दीप – आत्मविश्वास और व्यवहार” थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसी क्रम में मध्य विद्यालय जगदीशपुर में संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों की विशेषताओं, अच्छी आदतों और उन बातों को साझा किया जिन पर उन्हें गर्व है।

 

संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों को एक-एक पर्ची देकर अपने बच्चों की खासियत, अच्छी आदत अथवा ऐसी बात लिखने को कहा गया, जिस पर वे गर्व महसूस करते हैं। अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक गतिविधि में भाग लेते हुए अपने बच्चों की खूबियों को लिखकर प्रदर्शित किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने, सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करने तथा अभिभावकों को बच्चों की क्षमताओं और गुणों को पहचानने के लिए प्रेरित करना था।

 

इसके बाद प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में अभिभावकों और शिक्षकों को “हमारा विद्यालय, हमारे बच्चे की संस्कारशाला” से संबंधित संकल्प दिलाया गया। इस दौरान बच्चों के संस्कार, व्यवहार, आत्मविश्वास और विद्यालय-अभिभावक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया गया।

 

वहीं, मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार गतिविधि में बाल प्रेरक द्वारा अभिभावकों एवं बच्चों को शीतलहर से संबंधित जानकारी दी गई। ठंड के मौसम में सुरक्षित रहने के उपायों और बचाव के तरीकों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही शीतलहर से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई।

 

मॉक ड्रिल एवं जागरूकता गतिविधि में श्रेया, रितु, परी, वर्षा, कोमल, संगम, स्नेहा, सुंदरम, काजल, पार्वती और रवीना ने प्रमुख भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर शिक्षिका वीणा कुमारी, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, प्रज्ञा, प्रीति कुमारी, वीवी नाहिदा, नेहा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, शिक्षक निर्भय कुमार, राजीव कुमार सहित अभिभावक प्रीति देवी, ललिता देवी, रीना देवी, कुमुद देवी, खुशबू देवी, अशोक लहेरी तथा सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

 

संगोष्ठी के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद, बच्चों की सकारात्मक पहचान, आत्मविश्वास और संस्कारयुक्त व्यवहार को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *