हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस में रेल पुलिस की कार्रवाई, दो लावारिस बैग से 84 बोतल विदेशी शराब बरामद

जहानाबाद/बिहार। बिहार में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर रेल पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रेल पुलिस की विशेष छापामारी टीम ने ट्रेन संख्या 18624 हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस की जांच के दौरान दो लावारिस पिट्ठू बैग से 15.120 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार विशेष छापामारी दल संख्या-04, रेल अनुमंडल गया द्वारा उक्त ट्रेन में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की बोगी संख्या S-6 के गेट के समीप दो लावारिस पिट्ठू बैग दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिस टीम ने दोनों बैग की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैग से ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की की 180 एमएल की कुल 84 बोतलें बरामद की गईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 15.120 लीटर बताई गई है।

इस मामले में रेल थाना जहानाबाद में कांड संख्या 28/26, दिनांक 02 नवंबर 2026 के तहत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

रेल पुलिस की इस कार्रवाई को ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी रोकने के अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस बरामद शराब के वास्तविक मालिक एवं तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

रेल पुलिस की अपील: रेल यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु या लावारिस सामान की जानकारी मिलने पर तत्काल रेल पुलिस को सूचित करें।

स्रोत: रेल पुलिस, बिहार।

Times Bihar News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *