मोतिहारी पुलिस लाइन मैदान में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया के रनिंग ट्रैक एवं अन्य सभी आवश्यक भौतिक संसाधनों एवं तैयारियों का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, एवं अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) द्वारा संयुक्त रूप से मोतिहारी स्थित पुलिस लाइन मैदान में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया के अंतर्गत रनिंग ट्रैक एवं अन्य सभी आवश्यक भौतिक संसाधनों एवं तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने बहाली प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा तैयार किए जा रहे रनिंग ट्रैक की गुणवत्ता, मैदान की स्थिति, चिकित्सा सुविधा, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य सहायक सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।
उपरोक्त के संबंध में जिला समादेष्टा सह पुलिस उपाधीक्षक (होमगार्ड) द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई कि बहाली की संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मानक के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को अवसर प्राप्त हो सके।
