चकिया में चुनावी तैयारियों का जायजा, डीएम-एसपी ने किया बज्रगृह व डिस्पैच स्थल का निरीक्षण

चकिया (पूर्वी चंपारण)। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण ने एसआरएपी कॉलेज, चकिया का निरीक्षण कर उसे बज्रगृह एवं डिस्पैच स्थल के रूप में चिन्हित किया।

निरीक्षण के दौरान 16-कल्याणपुर एवं 17-पीपरा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्वाचन कर्मियों के ठहराव की व्यवस्था, ईवीएम कमिशनिंग, वाहनों के रख-रखाव, निर्वाचन दलों के डिस्पैच स्थल एवं सुरक्षा इंतजाम जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, चकिया तथा अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *